धनबाद, दिसम्बर 5 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। पुटकी अंचल के केंदुआडीह की विभिन्न बस्तियों में जहरीली गैस रिसाव को लेकर डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय में बीसीसीएल, डीजीएमएस, स्वास्थ विभाग, आपदा विभाग और जेआरडीए की टीम के साथ बैठक हुई। डीसी ने कहा कि घटना में अगर किसी की लापरवाही सामने आई तो उसपर सख्त कार्रवाई होगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल घटना की समीक्षा कर विस्तृत चर्चा हुई। गैस रिसाव के कारण, रोकथाम के उपाय, प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगह तत्काल शिफ्ट करने, घटना में मौत पर लापरवाही पर कार्रवाई करने समेत विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा हुई। डीसी ने कहा कि घटना के पश्चात बीसीसीएल, जिला प्रशासन, स्थानीय थाना ने संयुक्त रूप से राहत व बचाव कार्य किया, लेकिन प्रारंभिक सूचना व क्षेत्रीय निरीक्षण में पाया गया कि राहत व बचाव...