दुमका, फरवरी 23 -- जामा प्रखंड अंतर्गत सिकटिया पंचायत के केंदुआटांड़ गांव में 108 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान 2 मार्च सोमवार से शुरू होकर 6 मार्च शुक्रवार तक चलेगा। आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम की शुरुआत 2 मार्च को सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। इसके बाद दिन-रात हरिनाम संकीर्तन का क्रम निरंतर जारी रहेगा। आयोजन समिति के अनुसार 3 मार्च की रात 8:30 बजे से बंगाल के प्रसिद्ध मेनका पंडित द्वारा पाला कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। 4 मार्च को भी रात्रि 8:30 बजे मेनका पंडित द्वारा कीर्तन होगा। वहीं 5 मार्च को वीरभूम पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध हरिनाम दास उर्फ झुपुर दास द्वारा रात्रि 8:30 बजे से कीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी। 6 मार्च को हरिनाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.