घाटशिला, फरवरी 11 -- मुसाबनी। केंदाडीह माइंस की पुरानी कोर कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल कमेटी के अध्यक्ष सह तेरेंगा पंचायत की मुखिया दुलारी सोरेन के नेतृत्व में एचसीएल के माइंस मैनेजर संपत कुमार से मिला। कमेटी ने पूर्व ठेका कम्पनी जेएमएस के समय ग्राम सभा के माध्यम से बहाली के लिए दिए गये अभ्यार्थियों की सूची का जिक्र करते हुए वर्तमान में उसी आधार पर बहाली करने को कहा। कमेटी के सदस्यों ने सोमवार को माइंस में हुई दुर्घटना के संदर्भ में भी माइंस मैनेजर से चर्चा करते हुए माइंस सेफ्टी पर ध्यान रखने की सलाह भी दिया। दुर्घटना में घायल इलाजरत तीनों मजदूरों से भी कमेटी के सदस्य मिले और उन्हें ढांढस बांधते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि उनके हितों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रफुल्ल सोरेन, टोला ग्राम प्रधान शिवराज सोरेन, सचिव गुरूचरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.