घाटशिला, जनवरी 22 -- मुसाबनी, संवाददाता। केंदाडीह माइंस की पुरानी कोर कमेटी का पुनर्गठन एवं विस्तार पर माइंस के लीज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुल 12 ग्राम में से 10 गांव के ग्राम प्रधान द्वारा विरोध जताने पर कोर कमेटी ने इस पर आपत्ति जताई है। तेरेंगा पंचायत की मुखिया दुलारी सोरेन की अध्यक्षता वाली इस कमेटी ने कहा है कि अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर पुनर्गठित कोर कमिटी बिल्कुल पारदर्शी तरीके से बनाई गई है। कमेटी के पुनर्गठन को लेकर माइंस लीज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 12 गांव के सभी ग्राम प्रधान एवं वन अधिकार समिति के अध्यक्ष एवं सचिव को भी सूचना देकर बैठक के लिए बुलाया गया था। परंतु इस बैठक में जीरो किलोमीटर अंतर्गत आनेवाले केंदाडीह एवं तेरेंगा गांव के ग्राम प्रधान ही शामिल हुए। बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि पुरानी कमेटी के अ...