सहारनपुर, जनवरी 31 -- केंचुआ खाद से जैविक खाद तैयार कर मुनाफा कमाने के नाम पर 4 लाख 10 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने जय एग्रो बायो साइन्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सीएमडी, एमडी और एडमिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम खारीबांस निवासी ब्रजपाल पुत्र पिताम्बर ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी जान-पहचान सुशील कुमार पुत्र मांगेराम निवासी बिलासपुर थाना गंगोह, संजीव कुमार पुत्र बीरबल सिंह निवासी बालू माजरा थाना बड़गांव और मयंक वत्स त्यागी निवासी मुल्तान नगर मेरठ से थी। आरोप है कि आरोपियों ने जय एग्रो बायो साइन्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर फर्जी व कूटरचित दस्तावेज दिखाकर 25 माह में रकम दोगुनी करने और प्रतिमाह भुगतान का झांसा दिया। पीड़ित के खेत में केंचुआ खाद के बैड ल...