सिद्धार्थ, सितम्बर 12 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में शुक्रवार को कॅरियर गाइडेंस मेला का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों को उनकी पढ़ाई, उनके भविष्य की दिशा व कॅरियर संबंधी विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर कॅरियर विकल्पों और प्रतियोगी परीक्षाओं के टिप्स भी दिए गए। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ के प्रधानाचार्य दयाशंकर यादव ने कहा कि बदलते समय में शिक्षा के साथ कॅरियर गाइडेंस भी बच्चों के लिए अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय का प्रयास हो चाहिए कि छात्र-छात्राओं को समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की राह प्रशस्त किया जाए। कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। इससे बच्चों को पढ़ाई के साथ कॅरियर के प्रति जागरूकता मिलती रहेगी। जिला समन्वयक भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.