मऊ, फरवरी 7 -- मऊ, संवाददाता। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का जनपद स्तरीय कॅरियर गाइडेंस मेला का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के परिसर में किया गया। कार्यक्रम में जनपद के 17 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक विद्यालय से चयनित छात्र-छात्राओं रचनात्मक प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम के अंत में सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरुष्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल नवल किशोर और विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने लगे मेले का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया। मेले के दौरान स्लोगन लेखन, पेंटिंग, स्वागत गीत एवं लोकगीत जैसी रचनात्मक प्रतियोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.