कन्नौज, जनवरी 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। संस्कृति एवं कला क्षेत्र में भारत सरकार के अग्रणी संस्थान सांस्कृतिक स्रोत एवं दिल्ली के क्षेत्रीय कार्यालय गुवाहटी आसाम से प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे शिक्षक सुमित कुमार गुप्ता का जोरदार स्वागत किया गया। वहां उनके द्वारा प्रस्तुत कृष्ण-सुदामा नाटक की प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया। प्राथमिक विद्यालय मुरली नगला के शिक्षक सुमित कुमार गुप्ता ने बताया कि यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय स्तर पर पपेट्री कला का सर्वोच्च प्रशिक्षण था। जिसमें ग्लब पपेट, शैडो पपेट, रॉड पपेट व स्टिंग पपेट सहित वाइस माड्यूलेशन माइंड एक्शन व असम संस्कृति सहित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया था। इस दौरान वहां विहू नृत्य का अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक प्रस्...