सीतापुर, नवम्बर 8 -- हरगांव, संवाददाता। सूर्यकुंड तीर्थ स्थल पर चल रहे कार्तिक मेला महोत्सव में शुक्रवार कृष्ण लीला में कालिया वध प्रसंग का मंचन हुआ। जिसे देख दर्शक भाव विभोर हो गए। लीला का शुभारंभ वृंदावन के समीप यमुना विषैला कालिया नाग निवास के प्रसंग से हुई। जिसमें दर्शाया गया कि उसके विष से यमुना का जल उबलने लगा था। एक दिन जब श्रीकृष्ण अपने सखाओं के साथ गेंद खेल रहे थे। तभी गेंद यमुना में जा गिरी। सखाओं के आग्रह पर श्रीकृष्ण गेंद निकालने के लिए यमुना में उतर गए। जब नंद बाबा और यशोदा माता को इसकी जानकारी हुई तो वे व्याकुल होकर यमुना तट पर पहुँच गए। उधर श्रीकृष्ण को देखकर कालिया नाग ने उग्र रूप धारण कर युद्ध का आह्वान किया। भगवान श्रीकृष्ण व कालिया नाग के बीच युद्ध हुआ। जिसे हराने के बाद भगवान श्रीकृष्ण कालिया नाग के फनों पर नृत्य करते ...