सहारनपुर, दिसम्बर 19 -- शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास आचार्य कृष्ण स्वरूप ने कृष्ण भगवान की अद्भुत एवं प्रेरणादायी लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कथा के माध्यम से भक्तों को जीवन का महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि इस मानव जन्म में हमें सदैव अच्छे कर्म करने चाहिए। चाहे कोई हमारे साथ कितना भी बुरा व्यवहार करे, यदि हम दूसरों के प्रति सद्भाव और अच्छे कर्म करते हैं तो निश्चित रूप से भगवान हमारी सहायता करते हैं। कथा के दौरान आचार्य कृष्ण स्वरूप ने बताया कि प्रभु की लीलाएं केवल सुनने के लिए नहीं, बल्कि जीवन में उतारने के लिए हैं। अच्छे कर्म, करुणा और क्षमा के मार्ग पर चलकर ही मनुष्य ईश्वर की कृपा का पात्र बनता है। तेजपाल राणा, यशपाल राणा, राकेश कुमार, मुकेश खजूर वाला, अंजू शर्मा, सोनू राणा, नरेश शर्मा, साधुराम शर्मा,...