देवरिया, दिसम्बर 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। सोमवार को शुभम वाटिका साकेत नगर में जय जागृति फाउंडेशन के तत्वाधान में श्री राधा माधव रसामृत कथा का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य यजमान भारत सरकार के अधिवक्ता संतोष तिवारी ने व्यास पीठ का पूजन किया। वृन्दावन से पधारी कथा व्यास महेश्वरी ने भगवान राधा-माधव की प्रेरणादायी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कृष्ण और राधा रानी की बाल लीलाएं प्रेम, भक्ति और अलौकिक आनंद से परिपूर्ण हैं। श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा के कारागार में हुआ, लेकिन उनके पिता वसुदेव ने उन्हें यशोदा और नंद बाबा के यहां गोकुल में पहुंचा दिया। दूसरी ओर राधा रानी का जन्म वृषभानु और माता कीर्ति के यहां बरसाना में हुआ। मान्यता है कि राधा बिना किसी शारीरिक जन्म के दिव्य ज्योति रूप में प्रकट हुई थीं। श्रीकृष्ण और राधा रानी का प्रथम मिलन वृन्दा...