हापुड़, सितम्बर 11 -- हरे कृष्ण संकीर्तन मण्डल के तत्वावधान में फ्री गंज रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में दिव्य संध्या का आयोजन किया गया। भक्ति, संगीत और आनंद के इस अद्भुत संगम ने वातावरण को पूर्णत कृष्णमय बना दिया। भजनों की स्वर लहरियां गूंजीं। भक्त भाव-विभोर होकर नृत्य करने लगे। अध्यक्ष अराधना वाजपेई ने कहा कि कृष्ण केवल एक पुराण पात्र नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन के प्राण हैं। उनका बालरूप हमें स्नेह और वात्सल्य सिखाता है, गीता का उपदेश कर्मपथ पर अग्रसर करता है और उनकी मुरली का मधुर संगीत आत्मा को मोक्ष की ओर ले जाता है। सचिव अर्चना कंसल ने कहा कि श्रीकृष्ण की लीलाओं का प्रत्येक अंश हमारे जीवन का मार्गदर्शन करता है। गोकुल की गलियों में गूंजती बांसुरी से लेकर कुरुक्षेत्र के रणक्षेत्र तक, कृष्ण का संदेश यही है कि जीवन का सार प्रेम, करुणा और धर्म क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.