बदायूं, अप्रैल 1 -- बदायूं। जय भारत मंच की ओर से कौशल व जन कल्याण के कार्यक्रमों में भागीदारी को देखते हुए जिम्मेदार पदाधिकारी के रूप में नियुक्ति की गई है। अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ इंद्रेश कुमार व राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री अर्जन सिंह, प्रदेश प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने जिलाध्यक्ष की घोषणा की है। बदायूं जिलाध्यक्ष के रूप में कृष्ण बल्लभ चतुर्वेदी को नियुक्त किया है। वह मूलता आजमगढ़ के रहने वाले हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...