कानपुर, जनवरी 2 -- कानपुर दक्षिण। बर्रा 8 आजाद पार्क में श्री हरि कृष्णा रासलीला सेवा समिति की ओर से आयोजित कृष्ण रासलीला में कृष्ण लीला का सजीव मंचन हुआ। इस दौरान ग्वालबालों ने माखन चोरी व श्याम सगाई की लीला का के साथ ब्रज गोपियों की मटकी तोड़कर माखन चुराया। समिति के प्रबंधक मनोज तिवारी ने राधा रानी की गोद भराई की। लीला का प्रारंभ मुख्य व्यवस्थापक दिनेश पाण्डेय जी एवं समिति के पदाधिकारियों ने प्रभु की आरती करके किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज तिवारी, दीपू द्विवेदी,पूर्व पार्षद संजीव मिश्रा,शिवचंद पाल जी, महेश पांडे जी, जितेंद्र श्रीवास्तव, सुरेश शुक्ला, संतोष शुक्ला, बृजेश त्रिपाठी, राकेश शर्मा, दीपक गुप्ता, मोनू शर्मा,रामू सोनी, श्याम कुशवाहा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.