झांसी, जनवरी 7 -- कृष्ण जन्म होते ही झूम उठे भक्त झांसी (समथर)। गांव अंगथरी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञापन में कथा ब्यास रमाकांत तिवारी ने भगवान की महिमा का वर्णन किया। कहा, अत्याचारी कंस ने दुष्टों व अत्याचारियों का अंत करने के लिए धरती पर जन्म लिया। जब अत्याचारियों से धरती डोलने लगी तो भगवान कृष्ण को अवतरित होना पड़ा। भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और वसुदेव ने कृष्ण को गोकुल पहुंचा दिया। भागवत आचार्य ने कहा कि जब-जब धरती पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं। परीक्षित कमला देवी केशव दयाल राजपूत ने पूजन किया। इस दरौरान चपिया वाले महाराज, कमलेश महाराज, शिवचरणदास बाबा सहित अन्य महंत मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...