बागपत, फरवरी 11 -- बड़ौत। नगर स्थित श्री नीलकंठ महादेव प्राचीन मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कथा वाचक अचार्य अनुज दिक्षित द्वारा कथा सुनाई गई। मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में आयोजित कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। बुधवार को तीसरे दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म प्रसंग का वृत्तांत सुनाया गया। बताया कि जब कारागार में आधी रात को भगवान श्री कृष्ण जन्म लिया,उसे दौरान जेल के बंद कपाट अपने आप खुल गए, चारों ओर अलौकिक दिव्य प्रकाश फैल गया।देवकी वासुदेव भगवान के आलौकिक स्वरूप को देखकर आनंदित हो उठे। जिसे सुनते ही भाव विभोर श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए, मंदिर परिसर का वातावरण भक्ति भाव से अलौकिक हो उठा। मुख्य यजमान पवन माहेश्वरी व सुनीता माहेश्वरी रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.