उन्नाव, दिसम्बर 18 -- उन्नाव। शहर के मोती नगर स्थित भागवत कथा के चौथे कथा प्रवक्ता रामशरण शास्त्री ने कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। भगवान कृष्ण का जन्म होते ही पूरा कथा पांडाल का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रोताओं ने नाचते गाते नंदोत्सव मनाया। कथा प्रवक्ता ने बताया कि भगवान कृष्ण का जन्म मथुरा के कारागार में देवकी और वसुदेव के यहां हुआ था, क्योंकि उनके मामा, अत्याचारी राजा कंस को भविष्यवाणी हुई थी कि देवकी की आठवीं संतान उसे मारेगी, इसलिए कंस ने उन्हें कैद कर लिया था.जन्म के समय, दिव्य चमत्कार हुए, वासुदेव कृष्ण को सिर पर रखकर यमुना पार करके गोकुल ले गए और यशोदा के यहाँ छोड़ा, और उनकी कन्या को वापस ले आए, ताकि कंस को धोखा दे सकें। कंस ने कन्या को मारने की कोशिश की, लेकिन वह देवी दुर्गा का रूप ले निकली और चेतावनी दी कि उसका काल आ चुका है, जिससे कृ...