आगरा, दिसम्बर 10 -- श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन आचार्य ब्रजकिशोर वशिष्ठ ने भगवान के सभी अवतारों का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने जीवन में धर्म, सत्य और सदाचार की स्थापना के महत्व पर जोर दिया। मत्स्य से लेकर कृष्ण अवतार तक की दिव्य लीलाओं ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया और कथा स्थल भक्ति तरंगों से सराबोर हो गया। कमला नगर स्थित भोले बाबा पार्क में आयोजित कथा का चतुर्थ दिवस अत्यंत भक्तिभाव और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। आचार्य ब्रजकिशोर वशिष्ठ ने कहा कि जब भी धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब भगवान विभिन्न रूपों में अवतरित होकर धर्म की पुनर्स्थापना करते हैं। राम जन्म वर्णन के दौरान कथा स्थल जय राम के जयघोषों से गूंज उठा। निशीथ काल में कृष्ण जन्म का वर्णन होते ही श्रद्धालु नंद के आनंद भयो के स्वर में झूम उठे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.