बक्सर, अगस्त 17 -- फोटो संख्या- बक्सर, निज संवाददाता। कृष्ण जन्माष्टमी हिंदू धर्म का प्रमुख और पावन पर्व है। इसे भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। भगवान कृष्ण श्रीविष्णु के आठवें अवतार माने जाते हैं। यह पर्व भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आता है। भगवान कृष्ण ने मथुरा के कारागार में माता देवकी और पिता वासुदेव के यहां जन्म लिया। उनका जन्म कंस जैसे अत्याचारी राक्षस से पृथ्वी को मुक्त कराने और धर्म की स्थापना के लिए हुआ। गीता के उपदेश के कारण श्रीकृष्ण को जगद्गुरु भी कहा जाता है। भक्तजन इस दिन व्रत रखते हैं। उपवास कर रात्रि 12 बजे जन्मोत्सव मनाते हैं। मंदिरों और घरों में झांकियां सजाई जाती हैं। वहीं, छोटे बाल कृष्ण को झूले में विराजमान किया जाता है। माखन, मिश्री और पंजीरी का भोग लगाया जाता है। इस अवसर पर जगह-जगह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.