कानपुर, फरवरी 16 -- कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त अमर क्लब की ओर से चल रही प्रथम अशोक मिश्रा स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में साउथर्न क्लब ने स्काई क्लब को सात रन से हराया। आलराउंड प्रदर्शन करने वाले कृष्ण बाली को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। काकादेव स्थित गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में साउथर्न क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28.2 ओवर में 93 रन बनाए। टीम की ओर से कृष्ण बाली ने 18 रन व शैलेंद्र ने 13 रन बनाए। गेंदबाजी में यीशु सचान व माधव गुप्ता ने चार-चार विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी स्काई क्लब की पूरी टीम 21.2 ओवर में महज 86 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अनिरुद्ध ने 22 रन, अमित ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में आदर्श श्रीवास्तव ने चार, कृष्ण बाली ने तीन और आदित्य ने दो खिलाड़ियों को आउट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...