बुलंदशहर, अगस्त 29 -- श्री रामलीला सेवा समिति का कृष्ण कुमार सिंघल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। अन्य पदों पर भी आम सहमति से पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। छोटा बाजार स्थित गंगा मंदिर में समिति के सदस्यों की हुई बैठक में रतन प्रकाश पांडे द्वारा अध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार सिंघल के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसका अनुमोदन केके शर्मा, अशोक मित्तल, डा.एलएन गुप्ता और राजेश शर्मा द्वारा किया गया। इसके बाद कृष्ण कुमार सिंघल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। अन्य पदों पर शैलेंद्र कुमार शर्मा को महामंत्री, शिवकुमार सैनी को संयोजक, गगन कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष और पुरुषोत्तम शर्मा, राजीव शर्मा उर्फ राजू, पदमचंद जैन, अनिल शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.