नोएडा, मई 2 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर 82 स्थित प्राचीन तपोभूमि ब्रह्मचारी कुटी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। इसमें पहले प्रसंग में कथा व्यास आचार्य सुमित दीक्षित ने कहा कि बाल कृष्ण ग्वालों के साथ खेल रहे हैं और उनकी गेंद यमुना में चली जाती है। जिसमें, बिषैला कालिया नाग रहता है। कृष्ण यमुना में कूद जाते हैं और उस कालिया नाग का मान मर्दन करते हैं और उसे वहां से निकाल देते हैं। अगले प्रसंग में कथा व्यास ने बताया कि वृज में हर वर्ष इंद्र की पूजा होती है। लेकिन इस बार कृष्ण इंद्र की पूजा के लिए मना करते हैं और गोवर्धन पूजा के लिए सभी को मना लेते हैं। इस बात से इंद्र क्रोधित होकर भारी वर्षा करते हैं। सारे वृजवासी परेशान हो जाते हैं। तब भगवान कृष्ण अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को धारण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.