हापुड़, जून 19 -- भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति द्वारा पटेल नगर स्थित रास-स्थली में भव्य रास-लीला का आयोजन हुआ। वृंदावन धाम से पधारे फतेह कृष्ण शास्त्री की मंडली द्वारा ठाकुर जी की बाल लीलाओं के साथ साथ कालिया नाग लीला का मंचन हुआ। फतेह कृष्ण शास्त्री ने बताया कि कंस ने बाल्यकाल से ही भगवान श्रीकृष्ण को मारने के लिए पूतना सहित अनेक असुरों को भेजा था। जिन सभी का श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं द्वारा उद्धार कर दिया। श्रीकृष्ण ने अपने बाल ग्वाल सखाओं के साथ अनेक लीला रचीं। एक बार वह सभी यमुना किनारे खेल रहे थे। खेलते-खेलते उनकी गेंद यमुना जी में उस जगह जा गिरी, जहां विशालकाय कालिया नाग का राज था। कहा जाता है कि जो भी यमुना जी में जाए तो कालिया नाग उसे वापिस नाय आने देवे। भगवान श्रीकृष्ण अपनी गेंद लाने के लिए यमुना जी में कूद जाते हैं जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.