संभल, मई 10 -- सुभाष रोड स्थित श्री रघुनाथ मंदिर में संगीतमयी भागवत कथा ज्ञान का आयोजन किया गया। जिसके छठे दिन कथा वाचक ने भगवान कृष्ण और रूक्मणी विवाह का संदर्भ सुनाया। इस दौरान मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मनमोह लिया। कथा वाचक पंडित शिवशंकर भारद्वाज ने भागवत के पंच प्राण भ्रमर गीत, वेणु गीत, युगल गीत, गोपी गीत आदि का गायन करते हुए महारास का महत्व बताया। तत्पश्चात् उद्धव- गोपी संवाद की मनोहारी चर्चा करते हुए कहा कि बिना भक्ति ज्ञान ऐसा ही है जैसे बिना नमक का भोजन। कथा के अंत में रुक्मिणी-कृष्ण विवाह की मनोरम झांकी प्रस्तुत करके उनका पूजन कराया। भगवान के विवाह के इस मांगलिक अवसर का सभी भक्तों ने दर्शन-श्रवण लाभ उठा कर अपने जीवन को धन्य किया। इस अवसर पर लवकुश अग्र, डा. हरी प्रकाश अग्रवाल, सत्य प्रकाश, विपिन अग्रवाल, विपिन कुमार गुप्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.