दरभंगा, फरवरी 8 -- दरभंगा। अललपट्टी स्थित कृष्णा हीरो शोरूम में शुक्रवार को हीरो डेस्टिनी 110 सीसी स्कूटर की ग्रैंड लॉन्चिंग की गई। संचालक सिद्धार्थ अरोड़ा एवं प्रथम ग्राहक ने केक काटकर लॉन्च किया। संचालक ने बताया कि यह स्कूटर मध्यवर्गीय परिवारों को ध्यान में रखकर पेश की गई है। डेस्टिनी 110 सीसी में दमदार इंजन, स्टाइलिश डिजाइन, आई3एस टेक्नोलॉजी व 56.2 किमी प्रति लीटर माइलेज है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 76 हजार रुपये से शुरू है। इस अवसर पर ग्राहकों के साथ -साथ कृष्णा हीरो के स्टाफ उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...