प्रयागराज, फरवरी 4 -- प्रयाग पथ के कर्नलगंज स्थित आवास पर बुधवार को ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित व प्रख्यात साहित्यकार कृष्णा सोबती पर केंद्रित नए अंक का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। साहित्यकार के जन्मशती वर्ष में निकले पत्रिका के इस विशेषांक में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से जुड़े हुए कई महत्वपूर्ण आलेख संकलित हैं। जिसका लोकार्पण इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दृश्य कला विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय जेटली, आलोचक कुमार वीरेंद्र, राज्य विश्वविद्यालय के प्रो. आशुतोष कुमार सिंह, प्रो. सरोज सिंह, कथाकार जनार्दन की उपस्थिति में हुआ। पत्रिका के संपादक हितेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रयाग पथ का 15वां अंक जारी किया गया है। वरिष्ठ कवि हरिशचंद्र पांडेय ने कहा कि इसके पहले भी कई चर्चित अंक निकाले गए हैं, उसी कड़ी में यह अंक भी संग्रहणीय है। प्रो. कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.