जमशेदपुर, जनवरी 16 -- वर्ष 2006 में उद्योगपति कृष्णा भालोटिया का अपहरण उस समय का सबसे सनसनीखेज मामला था, जिसने न सिर्फ पुलिस-प्रशासन को चुनौती दी थी, बल्कि पूरे औद्योगिक जगत को हिलाकर रख दिया था। कृष्णा भालोटिया के अपहरण में पुलिस ने चंदन सोनार और उसके साथ सुमन सिंह को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से 50 लाख रुपये भी बरामद किए गए थे। कांदरबेड़ा के पास हुआ था अपहरण 2 सितंबर 2006 की रात जमशेदपुर के जाने-माने उद्योगपति कृष्णा भालोटिया का अपहरण कर लिया गया था। 32 वर्षीय कृष्णा बिस्को स्पंज आयरन के मालिक और बेबको टोयोटा के निदेशक थे। वे पश्चिम बंगाल स्थित फैक्ट्री से जमशेदपुर स्थित आवास लौट रहे थे। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर कांदरबेड़ा के पास घात लगाए अपराधियों ने उनकी गाड़ी रोककर उन्हें अगवा कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि अपहरण बिह...