बागपत, फरवरी 24 -- बागपत। कृषि विभाग ने कृष्णी नदी के पुनरुद्धार के लिए अपनी योजना तैयार कर ली है। किसानों को फसल चक्र अपनाते हुए खेती कराने का प्लान तैयार किया। इसके अलावा नदी के किनारे पर मिट्टी कटान को रोकने का भी योजना में शामिल किया। कृष्णा नदी के किनारे असारा, अशरफाबाद थल, इब्राहिमपुर माजरा, कंडेरा, गांगनौली, दादरी, बामनौली, मौजिजाबाद नांगल, रंछाड़, रहतना, सूजती एवं बरनावा गांव बसे हुए है। इन गांवों में किसानों को फसल चक्र में बदलाव कराया जाएगा। नदी के किनारे की कृषि भूमि में मृदा उर्वरता में वृद्धि, कीट रोग नियंत्रण, लागत में कमी एवं उत्पादन में स्थिरता लाना है। फसल चक्र में गहूं, मूंग, सरसों, धान चना सब्जी, गन्ना के साथ दलहन, सब्जी, सहफसली प्रणाली को लागू कराया जाएग। मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए किसानों को कम जुताई करने, पेड़-पौधे...