लखनऊ, फरवरी 21 -- कृष्णा नगर थानाक्षेत्र में शुक्रवार सुबह घर जा रही 12वीं की छात्रा को दो शोहदों ने रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा के विरोध करने पर शोहदों ने उसे दबोच लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। भीड़ को आता देखकर शोहदे छात्रा को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। छात्रा के पिता ने कृष्णा नगर थाने में दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पारा इलाके में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी पास के एक कॉलेज से कक्षा 12वीं की छात्रा है। आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब सवा आठ बजे उनकी बेटी गंगाखेड़ा मोड़ के पास से गुजर रही थी। तभी वहां पहले से अंकित कश्यप और अरुण मौजूद थे। आरोप है कि दोनों ने गंग...