रांची, अक्टूबर 12 -- रांची। गुरु नानक सत्संग सभा ने कृष्णा नगर कॉलोनी में गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में विशेष गुरमत समागम का आयोजन रविवार को किया। समागम रात आठ बजे से आयोजित किया गया। इस अवसर पर सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई गुरशरण सिंह जी लुधियाना वाले ने गुरबाणी का कीर्तन किया और संगत को वाहेगुरु का जाप कराया। भाई गुरशरण सिंह जी ने शबद गायन कर संगत को निहाल किया। समागम में सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिढा और सचिव सुरेश मिढा ने भाई गुरशरण सिंह और उनके साथियों को गुरु घर का सरोपा ओढ़ाकर सम्मानित किया। रात नौ बजे से गुरु का अटूट लंगर चलाया गया। अरदास और हुकुमनामा पढ़े जाने के साथ दीवान की समाप्ति रात 11:45 बजे हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.