आदित्यपुर, सितम्बर 6 -- आदित्यपुर। जेल में बंद कृष्णा दास हत्याकांड के सजायाप्ता मनोज मंडल उर्फ बोस्ता के भाई समेत तीन पर गुरुवार रात दिंदली बस्ती में छह बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना की शिकायत पर आदित्यपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधकर्मी ठोंगा समेत छह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आए युवकों में राजीव गोराई उर्फ राजू गोराई, अनिश दीप, पवन उरांव, विकास सिंह, नवीन कुमार सिंह और अभिषेक कुमार शामिल हैं। थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि इस मामले को लेकर विश्वजीत महतो, पिता वरुण चंद्र महतो की शिकायत पर प्राथिमिकी दर्ज की गयी। जिसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। शिकायत में वादी ने जान से मारने की नीयत से किए गए हमले की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। उन्होंने बताया सभी आरोपी आदित्यपुर और आरआईटी थाना क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.