बिजनौर, दिसम्बर 18 -- बिजनौर। कृष्णा कॉलेज ऑफ लॉ द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक ज्ञान को समृद्ध करने के उद्देश्य से एक भव्य शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। कृष्णा कॉलेज ऑफ लॉ महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक राजीव कुमार, चेयरमैन मनोज कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर छात्राओं को रवाना किया। इस भ्रमण के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने मथुरा, वृंदावन, फतेहपुर सीकरी एवं आगरा के प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान मथुरा एंव वृंदावन में विद्यार्थियों ने निधिवन, श्रीकृष्ण जन्मभूमि, द्वारकाधीश मंदिर, रंगनाथ जी मंदिर, बाँके बिहारी मंदिर, यमुना घाट एवं प्रेम मंदिर जैसे पवित्र एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कर भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपरा को निकट से समझा। इन स्थलों ने विद्यार्थियों को आध्...