अलीगढ़, अप्रैल 19 -- अलीगढ़ । कार्यालय संवाददाता हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। फाइनल मुकाबला में हेरिटेज इंटरनेशनल और कृष्णा इंटरनेशनल की टीम के बीच शनिवार को खेला जाएगा। शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल व ब्लू बर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने आई हेरिटेज की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 8 विकेट खोकर 152 रन बनाए। 71 रन की पारी विशाल ने खेली। जवाब में उतरी ब्लू बर्ड की टीम निर्धारित 10 ओवरों में मात्र 62 रन पर सिमट गई। हेरिटेज की टीम ने यह मुकाबला 90 रनों से जीतकर फाइनल में जगह बना ली। हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के बल्लेबाज विशाल को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। वहीं दूसरा सेमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.