नवादा, अप्रैल 12 -- वारिसलीगंज, निज संवाददाता वारिसलीगंज नगर परिषद की ओर से शहर को स्वच्छ रखने के लिए बनवाया गया अधिकांश बड़े नालों का निकास नहीं है। ऐसे में संबंधित मोहल्ले के नालियों का पानी सड़क पर ही बहता है, जिस कारण मच्छरों का दंश लोगों को भुगतना पड़ता है। कई मोहल्लों के लोगों ने इसकी शिकायत नगर परिषद के अधिकारियों से की, जनप्रतिनिधियों से की, लेकिन इस ओर अभी तक ध्यान नहीं दिया गया। कृष्णापुरी बीच मोहल्ले में परती भूमि घरों की नालियों के पानी से गर्मी में भी जलाशय बना है। इस कारण मोहल्ले में विषैले मच्छरों के दंश से लोगों के रातों की नींद खराब होती है। बाजार के नई बसावट वाली इस मोहल्ले के अधिकांश घरों से नाली के पानी का उचित निकासी नहीं है। इस वजह से घरों के साथ-साथ बरसाती पानी मोहल्ले में जमा रहता है। यहीं नहीं लाखों खर्च कर नगर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.