मथुरा, फरवरी 22 -- कृष्णानगर बिजलीघर पर सुधार कार्य के चलते बिजली आपूर्ति दो घंटे से अधिक देर तक बंद रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कृष्णानगर उपकेन्द्र के पावर ट्रांसफार्मरों के मध्य फायर वॉल बनाने का कार्य शुक्रवार को दोपहर 12 बजे बाद तक कराया गया। इसके चलते जगन्नाथपुरी फीडर के कैलाश नगर,जगन्नाथपुरी, राधानगर के लक्ष्मीनगर, राधानगर, मधुवन इंक्लेव, बैंक कॉलोनी, गोविन्दनगर के जन्मभूमि लिंक रोड, ओम नगर, सब्जी मंडी, जन्मभूमि, दरेसी के गोल कुंआ, बजरिया, दीर्घ विष्णु के घाटी बहालराय, नीम गली, घीया मंडी, खारी कुंआ, त्रिवेणी फीडर के गोवर्धन चौराहा आदि क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रही। एसडीओ पंकज शर्मा, जेई अशोक यादव ने निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता परखी। कार्य के दौरान सौरभ, मुकेश आदि कर्मचारी भी मौजूद रहे। एक्सईएन शहरी तृतीय अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.