अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ अलीगढ़ के तत्वावधान में कृष्णाञ्जलि सभागार में शिक्षक महासम्मेलन का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस दौरान 31 मार्च को सेवानिवृत्ति शिक्षकों को पैर धोकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन मानवेंद्र सिंह, जिलाधिकारी संजीव रंजन, प्रांतीय महामंत्री नरेश कौशिक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह द्वारा किया गया। कंपोजिट विद्यालय बिनुपुर के बच्चों ने सरस्वती वंदना का अद्भुत प्रस्तुतिकरण किया गया। डॉ प्रशांत शर्मा जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों के मान सम्मान का सभी को ध्यान रखना होगा। वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में बहुत सी विसंगतियां व्याप्त है। जैसे 2007 से 2011 तक के लेजरों का गायब होना, दोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.