हजारीबाग, जनवरी 11 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमसांडी प्रखंड स्तरीय कृष्णवंशी यादव समाज परिक्षेत्र की बैठक पूर्व मुखिया राजकुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित समाज के लोगों ने युवाओं की अच्छी शिक्षा और एकता पर ज़ोर दिया साथ ही समाज के विकास के लिए शिक्षा को जरुरी बताया। यादव समाज ने समाज में फैली बुराइयों और कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया। कटकमसांडी में कृष्णवंशी यादव समाज की आयोजित बैठक का शुभारंभ अपने इष्टदेव कृष्ण भगवान के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना कर किया ।यादव समाज के वरिष्ट नेता चौधरी यादव और रंजीत यादव ने कहा कि किसी भी समाज का विकास शिक्षा से ही संभव है। अगर समाज को आगे बढ़ाना है तो शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने समाज को आगे बढ़ाने के लिए उपस्थित समाज के लोगों को एकजुट रहने का आह्वान किया।...