उन्नाव, नवम्बर 3 -- उन्नाव। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय द्वारा पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व ब्लॉक प्रमुख कृष्णपाल सिंह यादव को कांग्रेस का जिला समन्वयक बनाया गया है। बूथ लेवल एजेंटों की नियुकि व निर्वाचन अधिकारियों को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय या राज्यीय राजनीतिक दल कांग्रेस पार्टी द्वारा अधिकृत प्रतिनिधियों के नामों की सूचना देने एवं चुनावी कार्यक्रमों मे भागीदारी के लिए अधिकृत किया गया है। उनकी नियुक्ति पर पूर्व जिला अध्यक्ष आरती बाजपेयी, अनवर खुर्शीद, पुत्तीलाल वर्मा, दिनेश शुक्ल, मयंक बाजपेई, शिवकरण सिंह, रामकिसोर पाल, गौरव शुक्ल, दूधनाथ वर्मा, दयाशंकर शुक्ल आदि ने खुशी जाहिर की। कृष्णपाल ने अध्यक्ष भारतीय रास्ट्रीय कांग्रेस मालिकाअर्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ यूपी अध्यक्ष अजय राय का आभार जताया।

हिंदी हिन्...