दरभंगा, फरवरी 8 -- दरभंगा। सदर प्रखंड की चार पंचायतों में पैक्स निर्वाचन का काम शनिवार को मतगणना के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। प्रखंड अंतर्गत घोरघट्टा पंचायत में पैक्स अध्यक्ष चंदेश्वर यादव पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। तीन पंचायतों कबीरचक, खरुआ एवं धोईघाट में शुक्रवार को हुए चुनाव की मतगणना शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। चुनाव पर्यवेक्षक अमोद कुमार, निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ. रवि रंजन, एआरओ राजेश कुमार व करुणा कश्यप की देखरेख में सुबह आठ बजे से प्रखंड मुख्यालय में मतगणना का काम शुरू हुआ। मतगणना के बाद खरुआ पंचायत से कृष्णदेव यादव लगातार तीसरी बार विजयी रहे। उन्होंने 498 मत लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिलीप चौपाल को 198 मतों से हराया। कबीरचक पंचायत से अनीता देवी लगातार दूसरी बार विजय रहीं। उन्होंने कड़े मुकाब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.