मधेपुरा, फरवरी 10 -- मधेपुरा। बिहार कौशल विकास मिशन योजना अंतर्गत आरपीएल (माली-सह-नर्सरी उत्पादक, द्वितीय बैच) वर्जन 2.0 का शुभारंभ संयुक्त कृषि भवन के सभा कक्ष में आयोजित किया गया। उप निदेशक, कृषि अभियंत्रण एवं वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान द्वारा दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। 8 दिवसीय प्रशिक्षण 9 से 14 फरवरी तक संचालित किया जायेगा। जिसमें फील्डविजीट भी कराया जायेगा। इस प्रशिक्षण के प्रशिक्षक मनीष कुमार एवं धनंजय कुमार पाण्डेय, प्रति० सहायक तकनीकी प्रबंधक ने भी भाग लिया। प्रशिक्षणार्थी के रूप में आरती कुमारी, खुशबु कुमारी, दिलखुश कुमारी, आलोक कुमार, बबलु कुमार सहित कुल 30 प्रशिक्षणार्थी ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उप निदेशक, कृषि अभियंत्रण ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि इस प्रशिक्षण का लाभ उठाकर प्रशिक्षणार्थी कृषि विभाग द्वारा संचाल...