औरंगाबाद, नवम्बर 27 -- कृषि सांख्यिकी कार्यों की सटीकता और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी ने सभी प्रखंडों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है। जारी पत्र में बताया गया है कि फसल कटनी प्रयोग, फसल उपज विवरणी, भूमि उपयोग विवरणी और भू-उपयोग सर्वेक्षण से जुड़े आंकड़े अब डिजिटल माध्यम से ऑनलाइन अपडेट किए जाते हैं। इसके लिए अधिकारियों और कर्मियों को तकनीकी दक्षता आवश्यक है। विभाग का कहना है कि सभी आंकड़े संबंधित पोर्टल और एप्स के माध्यम से संकलित किए जा रहे हैं, इसलिए प्रखंड और पंचायत स्तर पर काम करने वाले कर्मियों को अद्यतन तकनीकी जानकारी होना जरूरी है। इसी उद्देश्य से आवश्यकता-आधारित प्रशिक्षण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत औरंगाबाद, देव, कुटुंबा, नवीनगर, बारुण और मदनपुर प्रखंड के कर्मियों का ...