मुजफ्फरपुर, जनवरी 11 -- कटरा। यजुआर पंचायत में पदस्थापित कृषि समन्वयक जनार्दन प्रसाद (41) का रविवार अहले सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। बीएओ पंकज कुमार ने बताया कि शनिवार को कार्यालय में काम करने के बाद जनार्दन प्रसाद घर गए। देर रात तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया। रविवार अहले सुबह निधन हो गया। निधन पर समन्वयक मनीष कुमार, मुखिया सुमननाथ ठाकुर, गुलाम गौस, अशोक कुमार ठाकुर, पूर्व जिला पार्षद अर्चना ठाकुर, प्राणवंत ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.