उरई, फरवरी 12 -- कोंच। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका के बीच हुए कृषि व्यापार समझौते के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों ने एकत्र होकर समझौते की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शन के दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि यह समझौता भारतीय कृषि और किसानों के हितों के खिलाफ है। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष पटेल व पीडी निरंजन ने कहा कि सरकार यदि इस समझौते को वापस नहीं लेती है तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान अपनी जमीन और आजीविका के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं करेंगे और किसानों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने 'कृषि समझौता वापस लो' और 'किसानों के साथ अन्याय बंद करो' जैसे नारे लगाए तथा सरकार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.