मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- मड़वन। गबसरा पंचायत के भागवतपुर में सोमवार को नौ दिवसीय राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी चंद्रकिशोर पासवान, समन्वयक प्रमोद कुमार सिंह और पूर्व आत्मा अध्यक्ष सह उद्यान रत्न किसान राजेश रंजन कुमार ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। प्रशिक्षक कृषि सखी नूतन कुमारी व शबनम कुमारी ने किसानों को प्राकृतिक खेती की विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। प्रखंड कृषि समन्वयक प्रमोद कुमार ने किसानों को रासायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाने का आग्रह किया। उद्यान रत्न राजेश रंजन कुमार ने प्राकृतिक खाद बनाने से लेकर उसके प्रयोग की विधि पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। प्राकृतिक खेती से जन, जल, जमीन और जलवायु की सुरक्षा किस प्रकार कर सकते हैं, इस पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही बीज...