हल्द्वानी, जून 18 -- हल्द्वानी। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन में कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती की तकनीक की जानकारी दी गई। बुधवार को गौलापार में मास्टर ट्रेनर नरेंद्र सिंह मेहरा ने जैविक खेती के फायदे और तरीके के बारे में बताया। कृषि विज्ञान केंद्र की डॉ. कंचन नैनवाल ने बताया कि फसलों को रोग से बचाने के लिए बीजामृत, जीवामृत और घनजीवामृत को बनाने और इनके उपयोग का तरीका बताया गया। इस दौरान प्रशिक्षण के लिए चयनित कृषि सखियों के साथ ही कार्यक्रम समन्वयक सर्वेश कुमार पाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.