आजमगढ़, नवम्बर 30 -- आजमगढ़, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र लेदौरा में शनिवार से आजीविका मिशन में कार्यरत कृषि सखियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। कीटनाशियों के सुरक्षित उपयोग विषय पर जानकारी दी गयी। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. एलसी वर्मा ने ने कहा कि कीटनाशकों की खरीदारी सिर्फ लाइसेंसधारी पंजीकृत डीलरों से ही करें। एक बार में जितना आवश्यक हो उतना ही खरीदें। कंटेनर पर लिखे निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। कभी भी कीटनाशकों को एक्सपायरी तिथि के बाद न खरीदें । कीटनाशकों का भंडारण घर से दूर करना चाहिए, कीटनाशकों को उन्हीं के कंटेनर में रहने दें, कीटनाशकों, खरपतवारनाशक को अलग-अलग भंडारित किया जाना चाहिए। फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. एमपी गौतम ने बताया कि छिड़काव के बाद बची हुई स्प्रे सामग्री को बंजर भूमि जैसे स्थान पर फेंक देना चाहिए। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.