बागपत, जनवरी 9 -- खेकड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती योजना के अंतर्गत आयोजित कृषि सखियों के पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को सफल समापन हुआ। प्रशिक्षु महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। योजना के नोडल भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. धीरज कुमार सिंह ने प्राकृतिक खेती को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. विकास मलिक ने विभिन्न फसलों में लगने वाले कीट एवं रोगों के प्राकृतिक तरीकों से नियंत्रण पर विस्तार से प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...