वाराणसी, फरवरी 4 -- वाराणसी। संभागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र चांदपुर में मंगलवार को तकनीकी कार्मिकों एवं कृषि सखियों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें मृदा संरक्षण और उर्वरकों के इस्तेमाल के बारे में बताया गया। कार्यक्रम नेशनल प्रोजेक्ट ऑन स्वाइल हेल्थ एवं फर्टिलिटी के तहत आयोजित था। उप कृषि निदेशक (शोघ) शिव कुमार ने मृदा एवं पर्यावरण को बनाये रखने के लिए नैनो यूरिया, नैनो डीएपी एवं अन्य सूक्ष्म पोषक तत्वों युक्त नैनो उर्वरकों के प्रयोग पर जोर दिया। इस दौरान उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल, जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह, केवीके के वैज्ञानिक डॉ. प्रतीक्षा सिंह, डॉ. पूजा सिंह, डॉ. दुर्गेश सिंह, संध्या फारिया, सुनील कुमार रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...