उत्तरकाशी, जुलाई 4 -- कृषि विज्ञान केंद्र चिन्यालीसौड़ में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तरकाशी के सहयोग से कृषि सखियों के लिए 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सभी महिलाओं को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया गया। शुक्रवार को प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण शिविर के समापन में एसएस वर्मा उत्तरकाशी ने कृषि सखियों को प्रोत्साहित किया। कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती की टिकाऊ तकनीकों में दक्ष बनाना है। इसमें स्थानीय संसाधनों के उपयोग से पोषक प्रबंधन, जैविक कीट नियंत्रण एवं पशुपालन आधारित खेती को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया। प्रतिभागियों को बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र, अग्निअस्त्र, ब्रह्मास्त्र व दशपर्णी अर्क जैसी जैविक विधियों की व्यावहारिक जानकारी दी गई। उन्होंने प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.