कुशीनगर, जून 2 -- कुशीनगर। फाजिलनगर विकास खंड के कोईलसवा बुजुर्ग गांव में आयोजित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में किसानों को कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। संगोष्ठी को कृषि विज्ञान केन्द्र सरगटिया के विषय वस्तु विशेषज्ञ ऋद्धि वर्मा और कृषि वैज्ञानिक अशोक कुमार राय ने किसानों को उन्नत कृषि विधियों, जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, जल संरक्षण तकनीक तथा फसल विविधीकरण आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दिया। भाजपा नेता रामबृक्ष गिरी ने अपने संबोधन में किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्र सब्सिडी योजना और प्राकृतिक खेती अभियान की जानकारी देते हुए इनका लाभ लेने का आह्वान किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.